इटारसी। श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल संगठन इटारसी की समस्त पदाधिकारियों ने आज हरियाली तीज उत्सव मनाया। इस दौरान श्री गणेश, मां गौरी का पूजन कर उन्हें सुहाग सामग्री भेंट कर, हनुमान चालीसा का पाठ कर पौधरोपण किया।
इस अवसर पर सभी सुहागिनों को सुहाग की सामग्री भेंट की। तीज उत्सव झूला झूलकर एवं नृत्य कर बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया। महिला मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में समस्त महिला मंडल का योगदान रहा। उपस्थित लगभग 100 मातृशक्तियों का सलाहकार निर्मला मालवीय ने आभार व्यक्त किया।








