---Advertisement---

श्री गुरुनानक कप : रोमांचक मुकाबले, 7 ब्रदर्स नरसिंहपुर सेमी-फाइनल में

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्री गुरुनानक कप सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को कुल तीन रोमांचक मैच खेले गए। इन मुकाबलों के बाद 7 ब्रदर्स नरसिंहपुर ने अपने दोनों मैच जीतकर टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि राजपूत इलेवन ने एक जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया।

तीसरे दिन के परिणाम प्रतियोगिता के आयोजक मन्नी छाबड़ा ने मैचों का विवरण देते हुए बताया कि पहला मैच 7 ब्रदर्स नरसिंहपुर और किंग्स इलेवन के मध्य खेला गया। नरसिंहपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए, जिसमें बाबू ने मात्र 13 बॉल पर 53 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में किंग्स इलेवन (मन्नी छाबड़ा के 18 रन) 62 रनों पर सिमट गई। नरसिंहपुर ने यह मैच 71 रनों से जीता। दूसरा मैच सिंध क्लब इटारसी विरुद्ध राजपूत इलेवन के मध्य खेला गया। सिंध क्लब ने विशाल के 42 रनों की बदौलत 82 रनों का लक्ष्य रखा। राजपूत इलेवन ने लडख़ड़ाने के बावजूद अक्कू के 26 रनों की मदद से एक ओवर पहले जीत हासिल की।

तीसरा मैच (क्वार्टर फाइनल) राजपूत इलेवन विरुद्ध 7 ब्रदर्स नरसिंहपुर के मध्य खेला। नरसिंहपुर ने 84 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में राजपूत इलेवन मात्र 40 रनों पर ही सिमट गई। 7 ब्रदर्स नरसिंहपुर ने यह मैच जीतकर सेमी-फाइनल में प्रवेश किया। आगे के मुकाबले आयोजक मन्नी छाबड़ा ने बताया कि कल, शनिवार को सबसे बड़े मैच खेले जाएंगे, जिनमें इंदौर, भोपाल और जबलपुर के खिलाड़ी हिस्सा लेने आ रहे हैं। शनिवार को पहला मैच इटारसी क्लब विरुद्ध विल्स क्लब और दूसरा मैच हैदरी 11विरुद्ध बी बॉयज के मध्य खेला जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.