इटारसी। मातृशक्ति सेवा संस्थान (Matrishakti Seva Sansthan) के तत्वावधान में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 2 से 10 जनवरी 2022 तक वृंदावन गार्डन न्यास कालोनी में किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगी।
कथा आयोजक जसबीर सिंघ छाबड़ा, जगदीश मालवीय, अशोक खंडेलवाल, शरद गुप्ता, किशनलाल सेठी, अंशुल अग्रवाल, मनोज सोनी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता हेमलता शास्त्री मथुरा वृंदावन द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। 2 जनवरी रविवार को पहले दिन कथा महात्म, गुरुवंदना, संत वंदना के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। 3 जनवरी को सत्संग की महिमा, शिव पार्वती विवाह की झांकी, 4 को श्रीराम प्राकट्योत्सव की झांकी, 5 जनवरी 2022 को भगवान बाल लीला एवं श्रीराम जानकी विवाह उत्सव, 6 जनवरी को श्रीराम वन गमन एवं केवट प्रसंग, 7 जनवरी को राम-भरत मिलाप, माता अनुसुईया उपदेश नवधा भक्ति, 8 को श्रीराम-हनुमान मिलन, सुग्रीव से मित्रता, बाली वध, 9 जनवरी सीता जी की खोज, सेतु बंधन एवं भारत माता की कथा और झांकी, 10 जनवरी को रावण आदि वध, राम राज्य स्थापना के साथ कथा का विश्राम और विदाई झांकी होगी।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
श्रीराम कथा 2 जनवरी से वृंदावन गार्डन में

For Feedback - info[@]narmadanchal.com