इटारसी। इटारसी तहसील के ग्राम डोबी तालपुरा में कल 28 अगस्त को रात 8 बजे से श्री रामचरितमानस और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ग्राम डोबी तालपुरा की आयोजन समिति और समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के कई प्रमुख राजनेता और प्रसिद्ध भजन मंडल शामिल होंगे।
इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, और विधायक प्रेमशंकर वर्मा होंगे। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि ब्रजकिशोर पटैल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध भजन मंडल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें नागराज भजन मंडल (इटारसी), शारदा मंडल (सोनतलाई), गणेश मंडल (करणपुर), सरस्वती मंडल (चूनाहाजूरी) और हरिभजन मंडल (रंडाल) शामिल हैं। इन सभी मंडलों को उनकी प्रस्तुति के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जगदीश मासाब (लाघाबमोरी) करेंगे। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।









