इटारसी। शहर में श्याम बाबा के हजारों भक्त हैं, लगातार भक्तों द्वारा श्याम बाबा को रिझाने कीर्तन भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। शहर में कई सुप्रसिद्ध गायकों द्वारा भी प्रस्तुति दी जा चुकी है।
इसी तारतम्य में 11 फरवरी को गांधी मैदान पर भजन संध्या का आयोजन श्याम भक्तों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में कोलकाता के सुप्रसिद्ध गायक राज पारीक अपने भजनों को प्रस्तुति देंगे। श्याम भक्त विशाल अग्रवाल ने बताया कि 11 फरवरी को गांधी मैदान पर बाबा का भव्य दरबार लगाया जाएगा। इस कीर्तन में शहर के साथ ही अन्य शहरों व प्रदेशों से भक्त शामिल होंगे।








