इटारसी। समीपस्थ तवानगर में कल 21 जुलाई सोमवार से 28 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इंद्रजीत यादव ने बताया कि उनके पिता स्व. अशोक यादव की वार्षिक श्राद्ध के निमित में इस कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भागवत कथा का वाचन व्यासपीठ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आए हुए पंडित अविनाश तिवारी करेंगे। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से निवेदन किया है, कल सोमवार को कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल शिमला हिल्स कॉलोनी, यादव निवास पर पहुंचेगी, इसके पश्चात विधिवत कथा प्रारंभ होगी।









