इटारसी। श्री बूढ़ी माता मंदिर परिसर में सामूहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा एवं श्री शिव महिमा का आयोजन कल 18 से 25 अगस्त तक होगा। प्रथम दिन 18 अगस्त, सोमवार को दोपहर 12 बजे सूरजगंज चौराह स्थित दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी।
श्री बूढ़ी माता मंदिर प्रांगण में कथा वाचक स्वामी सुनीलानंद महाराज के अमृत वचनों से कथा की जाएगी। श्री मद्भागवत कथा ज्ञान गंगा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा।
19 अगस्त मंगलवार को शुकदेव जी का आगमन एवं राजा परीक्षित का जन्म, 20 अगस्त बुधवार को श्री जड़ भरत कथा, अजामिल उपाख्यान एवं प्रहलाद चरित्र, गुरुवार 21 अगस्त श्री बलि-वामन भगवान जन्मोत्सव, श्रीराम जन्म, श्री कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, शुक्रवार 22 अगस्त को श्री कृष्ण लीला, श्री गोवर्धन पूजा, झूला उत्सव एवं छप्पन भोग, शनिवार 23 अगस्त को महारास लीला, उद्धव चरित्र प्रसंग, श्रीकृष्ण मथुरा गमन एवं रुकमणि विवाह, रविवार 24 अगस्त को सुदामा चरित्र तथा सोमवार 25 अगस्त को हवन एवं पूर्णाहुति होगी।









