इटारसी। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सिंधी राजा गणेश समिति के तत्वावधान में सिंधी समाज द्वारा 11 वे वर्ष में श्रीमंत दगड़ू शेठ हलवाई पुणे (महाराष्ट्र) की तर्ज पर सिंधी कॉलोनी झूलेलाल मंदिर प्रांगण में 5 दिन के महाराजा की स्थापना की जाएगी।
सिंधी राजा समिति ने इस वर्ष मूर्ति को पुणे (महाराष्ट्र) में कलाकारों द्वारा विशेष मिट्टी से निर्मित कराया है।
प्रतिवर्ष सिंधी समाज द्वारा भव्य आयोजन भारतीय सिंधु सभा (महिला शाखा) द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किये जाते हैं जिसमें बच्चे, युवाओं एवं महिलाएं, बुजुर्ग शामिल होते हैं।
ज्ञात हो कि नर्मदापुरम जिले में केवल सिंधीराजा गणेश समिति द्वारा बप्पा की स्थापना महानगरों की तर्ज पर 5 दिवसीय होती है, तत्पश्चात विसर्जन हेतु नर्मदापुरम सेठानीघाट पर किया जाता है।










