इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में सिंधु विकास समिति इटारसी द्वारा शहर में पहली बार जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 7 सितंबर 2025, दिन रविवार को सुबह 11 बजे से साई कृष्णा रिसोर्ट, खेड़ा इटारसी में होगा।
इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले के विभिन्न शहरों जैसे इटारसी, नर्मदापुरम, पिपरिया और सोहागपुर के सिंधी समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2024-2025 में शिक्षा, कला, साहित्य, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग का नाम रोशन किया है।
सिंधु विकास समिति के उपाध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क अधिकारी अशोक मनवानी होंगे। यह आयोजन समाज में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
आयोजन का उद्देश्य
यह सम्मान समारोह समाज के युवाओं और प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मान्यता देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह सिंधी समाज में शिक्षा और कला के महत्व को भी उजागर करेगा।









