---Advertisement---

एसआईआर की आई है बारी, अब सही मतदाता सूची होगी जारी

By
Last updated:
Follow Us
  • मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए घर-घर जाकर होगा सर्वे,
  • 4 नवंबर से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

इटारसी। अब जब घर के दरवाजे पर ही वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति को वर्तमान युवा पीढ़ी आदत में शामिल कर रही है तो इस समय प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिये सभी पात्र नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने भारत निर्वाचन आयोग आपके घर आंगन में ही अपनी सेवायें देने जा रहा है ।

स्वीप आईकॉन सारिका घारू ने इस बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सारिका ने बताया कि वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा तथा कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में जागरूकता गतिविधियां कर रही हैं। गीत, पपेट शो तथा अन्य रोचक तरीके से आयोजित कार्यक्रम में सारिका ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण या एसआईआर अभियान में मंगलवार 4 नवंबर से 4 दिसंबर की अवधि क्षेत्र के बीएलओ आपके घर पर पहुंचकर निर्धारित जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके लिये आप हाल का ही रंगीन फोटो तथा अपना पहचान पत्र, वोटर कार्ड आदि को तैयार रखें । इसमें जो व्यक्ति 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा है, वह भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।

सारिका ने बताया कि शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने विशेष गहन पुनरीक्षण 21 वर्ष पहले किया था। 1951 से 2004 तक 8 बार विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा चुका है। अब यह पुन: किया जा रहा है । सारिका ने संदेश दिया कि एसआईआर कार्यक्रम का लक्ष्य मतदाता सूचियों को शुद्ध करना है, यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे, और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसलिये अब आपकी जिम्मेदारी है कि आपके घर पर पहुंचे बीएलओ को पूरी जानकारी दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने दें अपना योगदान।

मुख्य आकर्षण

  • अभियान का नाम : विशेष गहन पुनरीक्षण
  • उद्देश्य : मतदाता सूचियों को शुद्ध करना, यह सुनिश्चित करना कि कोई भी पात्र मतदाता न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
  • प्रारंभ तिथि : मंगलवार, 4 नवंबर
  • अवधि : 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक।
  • नेतृत्व : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा और कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में।
  • जागरूकता पहल : स्वीप आइकॉन सारिका घारू द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
  • सारिका घारू का संदेश : एक भी वोट न छूटे, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं
  • नागरिकों से अपील : सारिका घारू ने नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपके घर पर पहुंचे बीएलओ को पूरी और सही जानकारी दें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.