इटारसी। कुर्मी समाज (Kurmi samaj) के तीन सगे भाईयों की मौत के बाद खबर मिलते ही सदमे में उनकी बहन भी चल बसी। तीनों भाई पुरानी इटारसी के पटेल मोहल्ला के रहने वाले थे और बहन ग्राम घाटली में रहती थी। पुरानी इटारसी निवासी विनोद पटेल, राजेश पटेल और राकेश पटेल पिता स्व रामस्वरूप पटेल निवासी पटेल मोहल्ला का अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। भाईयोंं के एक साथ निधन के सदमे में इनकी सगी बहन पुष्पलता अशोक वर्मा निवासी घटली का भी आकस्मिक निधन हो गया। पटेल परिवार पर आयी इस बड़ी विपदा की घड़ी में कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन ने चारोंं की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। संगठन ने समस्त सामाजिक जनोंं से अपील है कि कोरोना की इस महामारी से बचने के लिए शासन के सभी नियमों का पालन करेंं। समाज के अनेक लोग कोरोना की चपेट में आने से असमय ही काल के गाल में समा गए हैंं और अनेक इसकी चपेट में हैंं वह सभी शीघ्र स्वस्थ होंं यह भी ईश्वर से कामना की है।।
तीन भाइयों की मौत के सदमे में बहन की भी मौत

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







