इटारसी। नोबल हाइट्स पब्लिक स्कूल इटारसी स्कूल में Student Led Conference का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से छटवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अलग अलग विषयों पर चार्ट, मॉडल्स द्वारा पेरेंट्स के सामने प्रजेंटेशन दिया।
स्कूल संचालक दीपक दुगाया ने एसएलसी के संबंध में बताया कि इस दिन छात्र एक दिन के लिए शिक्षक बन जाते हैं और एक अवधारणा की व्याख्या करते हैं या अपनी पसंद के विषय पर चार्ट या मॉडल्स के द्वारा एक संक्षिप्त प्रदर्शन देते हैं। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों में सब्जेक्ट के नोलेज को बढ़ाना है। इससे विद्यार्थियों कम्युनिकेशन और प्रजेंटेशन को बढ़ाने में मदद मिलती हैं, इनका कॉन्फिडेंस बढ़ता है।


स्कूल हेड मंजू ठाकुर ने उपस्थित पेरेंट्स, स्टाफ का आभार माना।








