इटारसी। आज, ग्राम भीलाखेड़ी में पंकज चौधरी द्वारा मिली सूचना पर वन विभाग की टीम ने उनके घर के पीछे से एक 7 फीट लंबे धामन (Indian rat snake) सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह सांप चौधरी के घर के पीछे गायों के बाड़े में रखे कंडे में छिपा हुआ था।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश पर, सर्पमित्र अभिजीत यादव और राजा पाल ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा। रेस्क्यू के बाद, सांप को वन चौकी बागदेव पर जानकारी देकर वन परिक्षेत्र के सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।









