इटारसी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के लिए अब तक 20 दावेदार सामने आ चुके हैं, कल साईंकृष्णा रिसोर्ट में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी से आए ऑब्जर्वर डॉ. अजय कुमार, सुखदेव पांसे, अवधेश सिसोदिया और भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक चली।
इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय सहित कुल 20 नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इसके अलावा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीलम गांधी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मयूर जायसवाल, वरिष्ठ नेता महेंद्र शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, शैलेंद्र गोयल, अजय सैनी, अशोक अहिरवार और रणवीर पटेल आदि नाम शामिल हैं। ऑब्जर्वर डॉ. अजय कुमार के अनुसार नए जिला अध्यक्ष की घोषणा जुलाई में की जाएगी। वे अभी दो दिन और जिले में रहकर रायशुमारी करेंगे।








