नर्मदापुरम। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल ने गैलेक्सी इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिषेक दुबे, प्रदीप राजपूत, कविता चौबे, सोनाली उसरेठे आदि शिक्षकों का सम्मान किया।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे या शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति होने के साथ भारत के दूसरे राष्ट्रपति भी थे। रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल के अध्यक्ष अनुपम दुबे ने अपने उद्बोधन में समाज में शिक्षको के द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप गिल्ला ने कहा कि हर शिक्षक बच्चों के भविष्य में रोशनी देने का काम कर रहा है। हम बिना शिक्षक के अधूरे हैं। इस अवसर पर विपिन जैन, महावीर जैन, अमन फौजदार, अंकित गिल्ला, शैलेन्द्र चौकसे, अभिषेक दुबे, प्रशांत नागर सचिव आदि रोटरी क्लब रॉयल के मेम्बर उपस्थित रहे। क्लब ने विगत दिनों नर्मदा कॉलेज के प्रोफेसर राघवेेन्द्र वोहरे का सेवानिवत्ति पर सम्मान किया।









