इटारसी। भोपाल के सेंट माइकल क्रिकेट क्लब ने 6 से 8 दिसंबर 2025 तक न्यू यार्ड रेलवे ग्राउंड, इटारसी में आयोजित तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान कैडबरी क्रिकेट क्लब इटारसी को 3-0 से हरा दिया।
मैन ऑफ द मैच: उमेद (नाबाद 68 रन)
मैन ऑफ द सीरीज: सेंट माइकल के उमेद को उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन (कुल 145 रन) के लिए चुना गया।
विशेष पुरस्कार: सेंट माइकल क्रिकेट क्लब के कोच गुफरान को उत्कृष्ट मार्गदर्शन देने के लिए सम्मानित किया गया।
प्रभावशाली खिलाड़ी (कैडबरी): कैडबरी क्रिकेट क्लब की आफिया अली ने दो मैचों में दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जिसमें 63 रनों की पारी शामिल है।
कैडबरी क्लब के खिलाड़ी: गौरव गौर, वंशिका पाल, शुभी सिंगारे, विहान बारसे, मयंक जोशी, और हाज़िक अली सहित कई युवा खिलाड़ियों ने टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया।
श्रृंखला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इलेक्ट्रिक लोको शेड के सीनियर डीई मुफीद खान, गुप्ता, कोच राजीव दुबे और एमपीसीए प्लेयर अनन्या दुबे सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। सेंट माइकल क्लब ने बेहतरीन टीमवर्क और अनुशासन के दम पर यह श्रृंखला अपने नाम की।









