इटारसी। निषादवंशीय मांझी समाज द्वारा 11 जनवरी 2026 रविवार को प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक राजधानी भोपाल के मानस भवन, पॉलीटेक्निक चौराहा में एक भव्य राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक उचित मंच प्रदान करना है।
कल्याण समिति के पदाधिकारियों, संभाग प्रभारी कैलाश रायकवार और प्रभारी संतोष नोरिया ने जिले के सभी सामाजिक बंधुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों का अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है और योग्य जीवनसाथी चुनने में आसानी होती है।









