इटारसी। शहर को पहला रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर (radiologist doctor) मिला है। जैसवानी परिवार ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.केएल जैसवानी (Doctor Dr.KL Jaiswani) के भतीजे डॉ.नितिन जैसवानी ने देशबंधुपुरा में अत्याधुनिक सोनाग्राफी सेंटर प्रारंभ किया है। आज से इस केन्द्र ने काम करना प्रारंभ कर दिया है।
आज देशबंधुपुरा में सोनोग्राफी एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ हो गया है। नर्मदा अंचल के जाने-माने डॉ. केएल जैसवानी के भतीजे डॉ. नितिन जैसवानी (Dr. Nitin Jaiswani) जो एमबीबीएस, डीएमआर डी (रेडियोलॉजिस्ट) हैं। उन्होंने यह सोनोग्राफी सेंटर प्रारंभ किया है। डॉ नितिन जैसवानी इटारसी में पहले रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं। इस सोनोग्राफी डायग्नोस्टिक सेंटर में कई प्रकार के परीक्षण हो सकते हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अत्याधुनिक सोनोग्राफी एवं डायग्नोस्टिक सेंटर प्रारंभ

For Feedback - info[@]narmadanchal.com