प्रदेश अध्यक्ष बोले, सिंधिया ने कांग्रेस की सरकार लूटकर भाजपा को दे दी

Post by: Rohit Nage

कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड का दो दिनी प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर कल से
इटारसी। कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड (Congress Seva Dal Young Brigade) का दो दिनी प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर 28 एवं 29 मार्च को सुहाग मैरिज हॉल (Suhag Marriage Hall) में होगा। शिविर का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri) करेंगे। इस दौरान भोपाल विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood), संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह, महिला अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी, दिनेश गुर्जर, प्रदेश प्रभारी केके पांडे, राष्ट्रीय नेता चंद्रप्रकाश बाजपेयी सहित अनेक नेतागण मौजूद रहेंगे। यह जानकारी आज यहां होटल फूडलैंड (Hotel Foodland) में आयोजित पत्रकार वार्ता (Press Conference) में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और शिविर संयोजक गजानन तिवारी ने दी।प्रेसवार्ता में कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र भदौरिया पिंकी, शिविराधिपति देवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय समन्वयक अभा कांग्रेस सेवादल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, सेवादल यंग बिग्रेड जिलाध्यक्ष शरद बामने, नगरध्यक्ष शुभम वालिया उपस्थित रहे।
धर्मेन्द्र भदौरिया ने मीडिया के सवालों के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के विषय में कहा कि कांग्रेस ने उनको काफी कुछ दिया था। ग्वालियर-चंबल संभाग (Gwalior-Chambal Division) में उनकी अनुमति के बिना छोटा सा पद भी किसी को नहीं दिया जा सकता था। उनके 8 मंत्री बनाये, 50 टिकट उनके ही कहने पर दी। लेकिन उन्होंने भाजपा के इशारों पर कांग्रेस की पूरी सरकार ही लूट ली। आज कांग्रेस से जीतकर भाजपा में चले जाने की जो प्रथा हो गई है, उसे रोकने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जरूरत है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार की प्रेसवार्ता में गैरमौजूदगी के सवाल पर वे बोले, कि यह प्रशिक्षण शिविर है, कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं। कल शिविर में जिलाध्यक्ष आएंगे। पार्टी के सदस्यता अभियान में सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा प्रदेश में 30 हजार नये सदस्य बनाने का उन्होंने दावा किया। नगर अध्यक्ष पंकज राठौर सदस्यता का कोई भी अंक बताने को टाल गये। उन्होंने कहा कि प्रदेश से संगठनों को अलग-अलग रसीद गड्डियां मिली हैं, इसलिए अभी कोई भी अंक बताना संभव नहीं है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!