इटारसी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ‘नशे से दूरी है जरूरी’ शीर्षक से एक राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाना एवं उन्हें नशे की लत से मुक्त कराना है।
नर्मदापुरम में पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम डॉ गुरुकरन सिंह के निर्देशन में इस अभियान के अंतर्गत थानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। संस्था ‘रंग सृजन’ के कलाकारों द्वारा तैयार किया गया नुक्कड़ नाटक ‘नशा नाश की जड़ है’ नर्मदापुरम जिले के थाना सोहागपुर, इटारसी जय स्तंभ चौक, नर्मदापुरम सेठानी घाट पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को धीरे-धीरे अंदर से खोखला करता है।
कार्यक्रम में डीएसपी मोहन सारवान, थाना सोहागपुर में थाना प्रभारी निरीक्षक उषा मरावी, उपनिरीक्षक मेघा उदेनिया, सहायक उपनिरीक्षक गणेश, इटारसी में थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, सहायक उपनिरीक्षक रीना खरे, नर्मदापुरम में उपनिरीक्षक विशाल नागवे अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कलाकार मनोज परसाई, नितिन रोहर, सौरभ विश्वकर्मा, साहिल चौधरी तथा नुक्कड़ नाटक के लेखक एवं निर्देशक देव अवस्थी थे। सहयोग कनिष्क बरेले ने दिया।
छात्र एवं छात्राओं को बताये नशे के दुष्परिणाम

सिवनी मालवा में एक विशेष जागरूकता अभियान कुसुम महाविद्यालय में नशे से दूरी है जरूरी के अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं को नशे से दूरी है जरूरी विषय पर नशे के दुष्परिणाम बताए। नशे के कारण होने वाले शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक नुकसान को विस्तृत रूप से समझाया गया एवं इससे दूर रहने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी राजेश दुबे, थाना प्रभारी डोलरिया खुमान सिंह पटेल, थाना स्टाफ में सहायक उप निरीक्षक बलराम, प्रधान आरक्षक विशाल भदौरिया, आरक्षक अभिषेक सतीश वर्मा एवं कुसुम महाविद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित था।








