इटारसी। कामगार नेता सुरेश करिया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मजदूर दिवस पर 1 मई को मजदूरों को जयस्तंभ चौक पर खाना खिलाएंगे। यह मजदूरों का दिन होता है, और इस दिन शहर के मजदूर अवकाश पर होते और जयस्तंभ चौक पर एकत्र होकर इस एक दिन को उत्सव के तौर पर मनाते हैं।
कामगार नेता सुरेश करिया हर वर्ष अपने मजदूर साथियों को भोजन कराते हैं। इस वर्ष भी सुरेश करिया ने जयस्तंभ चौक पर मजदूरों के लिए दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक स्वरूचि भोज का आयोजन रखा है। वे अपने साथियों के साथ मजदूरों को भोजन परोसते और उनके दुख-सुख को साझा करते हैं।