नर्मदापुरम। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम जारी हो चुके हैं। जिसमें नगरपालिका द्वारा किए जा रहे सफाई कार्य के चलते थ्री स्टार रेटिंग मिली है। वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्थ रखने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वच्छतादूतों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
सतीश यादव ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर हम नगर को स्वच्छ रखने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। शहर थ्री स्टार घोषित होने पर वार्ड 10 मालाखेड़ी, वार्ड 07 सदर बाजार के नागरिकों द्वारा स्वच्छतादूतों का पुष्पहार से सम्मानित किया गया। स्वच्छतादूत वर्ष भर सातों दिन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करते हैं जिसका परिणाम है कि आज हमारे शहर ने नए आयाम हासिल किया है।
वार्ड 15 में पार्क में डलवाई गिट्टी
बारिश होने के कारण पार्क में भरे पानी को निकालने के लिए आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निर्देश पर जल भराव की समस्या को दूर किया गया। वार्ड पार्षद निर्मला हंस राय ने बताया कि वार्ड 15 में पार्क का निर्माण प्रस्तावित है लेकिन बारिश के कारण बनने में दिक्कत जा रही है। इसलिए फौरी तोर पर गिट्टी डलवाई गई है। जिससे वहां से निकलने वाली कावड़ यात्रा में शामिल महिलाओं और पुरूषों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस कार्य के लिए वार्डवासियों और भाजपा नेता हंस राय ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार व्यक्त किया है।








