- महिलाओं और बच्चों ने दी प्रस्तुति, नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की
इटारसी। माता कर्मा देवी की 1007 वी जयंती समारोह साहू गार्डन खेड़ा में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता कर्मा देवी की महाआरती कर्मा शक्ति संगम ने की। भगवान जगन्नाथ स्वामी को छप्पन भोग लगाया। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष महेंद्र साहू एवं युवा अध्यक्ष शुभम बसंत साहू की कार्यकारिणी (2025-27) का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश मुख्य सलाहकार रमेश के साहू एडवोकेट और जिलाध्यक्ष विक्रांत बड़कुल के सानिध्य में हुआ।
नि:शुल्क मेडिकल कैंप लायन संतोष साहू और महेश मुहरी कर्मा लैब के द्वारा आयोजित किया गया जिसको अच्छा प्रतिषाद मिला। गणेश वंदना, महिलाओं की फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस एवं फैशन शो ने सुर्खियां बटोरी। जिले भर से पधारे सामाजिक बंधुओं और विशेष सहयोगियों को गौरीशंकर साहू, डॉ केसी साहू, विक्रांत बड़कुल और महेंद्र साहू, रमेश साहू सलोनी, भोला साहू, मनोहर साहू, नरेश साहू, अनिल साहू, संजीव साहू, उपेंद्र साहू, अभिषेक साहू, शुभम साहू और कर्मा शक्ति संगम ने किया। राष्ट्र भावना से ओत प्रोत जन गण मन से कार्यक्रम का समापन हुआ।