शुक्रवार, जुलाई 5, 2024

LATEST NEWS

Train Info

शिक्षिका पुष्पा सोनी सेवानिवृत्त, शाला परिवार ने दी विदाई

इटारसी। शासकीय देशबंधु प्राथमिक शाला (Government Deshbandhu Primary School) में सेवारत शिक्षिका पुष्पा सोनी (teachers Pushpa Soni) शिक्षकीय सेवाकाल की 41 वर्ष 4 माह 6 दिवस की शासकीय सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत हुईं।

इस अवसर पर शाला परिवार ने गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में जन शिक्षा केंद्र प्राचार्य सतीश खल्को (Satish Khalko) एवं अतिथियोंं के रूप में सेवानिवृत्ति शिक्षक राजकुमार दुबे (Rajkumar Dubey), लेखापाल हरीश पटेल (Harish Patel), लिपिक श्याम दुबे (Shyam Dubey), रेल्वे सेवा निवृत्त विनोद सोनी (Vinod Soni) मंचासीन हुए।

संबोधित करते हुए प्राचार्य खल्को ने पुष्पा सोनी के सेवा काल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय में जीवन की कामना की। राजकुमार दुबे, हरीश पटेल, रामभरोस यादव, सौम्या सोनी, समीक्षा जैन ने भी संबोधित किया। संचालन जन शिक्षक रितु अग्रवाल (Ritu Aggarwal) ने किया एवं आभार राजेंद्र चौरे ने माना।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!