होशंगाबाद। जिले में पिछले 24 घंटे में 9.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अभी तक अर्थात 1 जून से 17 जून को प्रातः 8.30 बजे तक 174.5 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष मात्र 67.5 मि.मी. वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 17 जून तक तहसील होशंगाबाद में 170.4 मि.मी., सिवनीमालवा में 209, इटारसी में 172.8, बाबई में 135, सोहागपुर में 141.4, पिपरिया में 198.8, बनखेड़ी में 138.2, डोलरिया में 172 एवं पचमढ़ी में 233.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले के सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मि.मी. है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
जिले में अभी तक 174.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

For Feedback - info[@]narmadanchal.com