जिले में पिछले 24 घंटे में 11.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
होशंगाबाद। जिले में पिछले 24 घंटे में 11.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। अब तक अर्थात 1 जून से 28 जुलाई को प्रात: 8 बजे तक 503.8 मिमी औसत वर्षा हुई है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष मात्र 328.6 मिमी वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार 1 जून से 28 जुलाई तक तहसील होशंगाबाद में 439.3 मि.मी., सिवनीमालवा में 427.0 इटारसी में 455.2, बाबई में 301, सोहागपुर में 562.6, पिपरिया में 499.4, बनखेड़ी में 640.0, डोलरिया में 500.2 एवं पचमढ़ी में 800.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले के सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मि.मी. है।