इटारसी। मसीह समाज ने आज सभी गिरिजाघरों में ईस्टर पर्व मनाया। इस दौरान विशेष आराधानाएं हुईं। ज्ञात हो की प्रभु यीशु मसीह ने गुड फ्रायडे के दिन मनुष्यों के उद्धार के लिए क्रूस पर अपनी जान दी और तीसरे दिन ईस्टर को जी उठे थे।
उनके स्मरण में मसीह विश्वासी 40 दिन उपवास और आराधना करते हैं और यीशु मसीह के जी उठने की खुशी पर ईस्टर पर्व मानते हैं। इसी क्रम में फ्रेन्ड्स चर्च इटारसी में धूमधाम से ईस्टर पर्व मनाया गया जिसमें सुबह चर्च में आराधना हुई। मसीह लोगों ने एक दूसरे को ईस्टर पर्व की बधाई दी एवं शाम को चर्च में विशेष भोज का आयोजन किया गया।