इटारसी। ग्राम पंचायत मेहरागांव में निवासियों की सुविधा के लिए समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पंचायत द्वारा विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से लगातार अंजाम दिया जा रहा है। पंच शेख फारुख ने बताया कि यह कैम्प एक ही जगह पर सीमित न रहकर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में लगाया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
ये कैम्प सी केबिन क्षेत्र, नया यार्ड के हमसफर गार्डन, रामनगर की आंगनवाड़ी, शांति नगर का डीपी दुबे स्कूल में लगाये गये हैं। केवाईसी और सत्यापन कार्य इन कैम्पों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की समग्र आईडी का केवाईसी कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जांच के दौरान, कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आईं जिनमें कई हितग्राहियों की समग्र आईडी डिलीट हो चुकी थी। बहुत से लोगों के आधार कार्ड में भी गड़बडिय़ां पाई गईं। कैम्प में उपस्थित कर्मचारियों ने ऐसे सभी हितग्राहियों को उनकी आईडी सही करवाने और आधार कार्ड की त्रुटियों को दूर करवाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
इस आयोजन में ग्राम पंचायत के मुन्ना पाल, जितेंद्र (पैट्रिक) साहू, रीना डोंगरे डोईफोड़े, प्रशांत चौबे, विकास डागोर, गुलाब सोनी, योगेश लोहार आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी उपस्थित हितग्राहियों और कार्यकर्ताओं ने कैम्प के सफल आयोजन के लिए शांति नगर के डीपी दुबे स्कूल की संचालिका श्रीमती अंकिता प्रशांत चौबे का विशेष रूप से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कैम्प के लिए परिसर उपलब्ध कराया।








