---Advertisement---

इटारसी के युवाओं की पहल ‘हेल्पिंग हैंड’ से मिला बुजुर्ग को सहारा

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के कुछ युवाओं ने समाजसेवा का एक अनोखा उदाहरण पेश करते हुए ‘हेल्पिंग हैंड’ नामक पहल की शुरुआत की है। इस समूह के माध्यम से ये युवा शहर में भिक्षावृत्ति करने वाले, बेसहारा एवं बुजुर्ग लोगों को व्यवस्थित कर उनका पुनर्वास एवं इलाज कराने की दिशा में कार्य करेंगे।

इस मुहिम से जुड़े युवाओं में यशवर्धन चौबे, अरुण सिंह चौहान, हिमांशु अग्रवाल, नितेश तिवारी और पीयूष नामदेव शामिल हैं। हाल ही में इन युवाओं ने न्यास कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग छोटेलाल को, जो लंबे समय से बीमार थे और परिसर के नीचे कठिन हालात में रह रहे थे, सहारा दिया। युवाओं ने न केवल उनका दाढ़ी-मुंडन और स्नान कराया, बल्कि नए कपड़े पहनाकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचाया।

इन युवाओं का कहना है कि छोटेलाल दादा को या तो वृद्धाश्रम या किसी उपयुक्त स्थान पर व्यवस्थित किया जाएगा ताकि उनकी आगामी जिंदगी सम्मानपूर्वक बीते। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने इन युवाओं की इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं, विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने छोटेलाल दादा के लिए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इन युवाओं की यह पहल समाज में एक प्रेरणा का कार्य करेगी और निश्चित ही शहर को मानवीय मूल्यों से जोडऩे में मददगार साबित होगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.