इटारसी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणाम में स्थानीय श्री टैगोर विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर संस्था को गौरान्वित किया है।
शाला की प्राचार्य सुश्री रेणुका दीक्षित ने बताया कि कक्षा 10 वीं में अंग्रेजी माध्यम में आदित्य यादव 96.4, हनी वर्मा 94 प्रतिशत, मानसी तिलवारिया 93.6 प्रतिशत माही चौधरी 91.8, सुप्रिया ढगे 87 प्रतिशत, समीक्षा पटैल 86.4, शीतल व्यास 87.2 एवं हिन्दी माध्यम में खुशी कोरकू 88.8 प्रतिशत, निधि मेहरा 88.6 प्रतिशत प्राप्त कर अव्वल रही हैं।
वहीं कक्षा 12वीं अंग्रेजी माध्यम साइंस ग्रुप में मोहम्मद रजा 89.6 प्रतिशत, भूमि साहू 88.6, कामर्स ग्रुप में स्नेहा साहू 90.6 प्रतिशत, आराध्य शर्मा 87.4 एवं हिन्दी माध्यम में साइंस ग्रुप में अक्षय कोरकू 77.6 प्रतिशत, कामर्स ग्रुप में राधिका राजपूत ने 79.8 प्रतिशत अंक हासिल नगर में विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकरियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी विद्याथियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।









