इटारसी। ग्राम पंचायत ढाबॉकला की कबड्डी टीम आसपास के क्षेत्र में तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगिता खेल कर ग्राम का नाम कबड्डी के क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से रोशन करती आ रही है। उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में शिव यादव के नेतृत्व में कबड्डी टीम ने लगातार पांच फाइनल में जीत दर्ज की है।
माखन नगर, मगरिया, नया धाईं, सुखतवा, नर्मदा पुरम में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के क्षेत्र में पहले भवानी यादव, प्रमोद पाल, श्याम सिंह राजपूत जैसे खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने ग्राम का नाम रोशन किया है। खिलाडिय़ों में शिव यादव, अमित राजपूत, राहुल पाल, हरदयाल पाल, शांतनु बड़कुर, ऋतिक चौरे, सौरभ ठाकुर, मौसम, शिवा यादव आदि खिलाड़ी गांव ग्राम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र इवने, उपसरपंच मुकेश चौहान, सचिव मदनलाल यादव ने पंचायत की ओर से सभी खिलाडिय़ों को किट ड्रेस प्रदान की।








