इटारसी। तीन युवकों ने आधी रात को एक शराब दुकान में अड़ीबाजी की और तोडफ़ोड़ की। घटना अंग्रेजी शराब दुकान मेहरागांव (नयायार्ड) में रात करीब साढ़े बारह बजे की है। मामले में रात करीब 3 बजे तीन युवकों पर सिटी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 12:20 बजे तीन युवक आकाश, बसंत और गूजर ने शराब दुकान पर अड़ीबाजी की और गाली गलौच करते हुए मारपीट की और दुकान में तोडफ़ोड़ भीकी है। फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने फरियादी वरुण पिता श्यामनारायण त्रिपाठी 39 वर्ष की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वरुण के अनुसार दुकान बंद करने के बाद वे लोग हिसाब कर रहे थे तभी आरोपियों ने आकर शराब मांगी, मना करने पर वे भड़क गये और विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया।
आधी रात को शराब दुकान में अड़ीबाजी कर तोडफ़ोड़


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com





