नर्मदापुरम। नगर के सभी वार्डों में अनवरत विकास के कार्य जारी हैं। वार्ड नंबर 17 में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने सड़क निर्माण का भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया।
उपयंत्री महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि वार्ड 17 में कायाकल्प अभियान के तहत बनने वाली सड़क का आज नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ करा दिया है।
सभी यह सड़क मेन रोड से पीलीखंती तक बनेगी। इससे वहां रहने वाले नागरिकों को काफी आसानी होगी। सड़क के भूमि पूजन और कार्य प्रारंभ कराने पर वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार व्यक्त किया।









