नर्मदापुरम्। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर टैगोर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल नारायण नगर में आज सभी बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि स्वच्छता हेतु सभी को जागरूक किया गया तथा अपने शहर अपने देश को स्वच्छ बनाने एवं कचरा कचरा गाड़ी में अलग-अलग डालने की शपथ दिलाई गई। सभी को गंदगी न करने ओर न करने देने की शपथ दिलाई गई।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि लगातार नगरपालिका द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर के सभी नागरिकों और व्यापारीगणों से आग्रह है कि वे कचरा, कचरा वाहन में डालें। यहां वहां कचरा न फैंकें। इससे न सिर्फ गंदगी फैलती है बल्कि स्वास्थ्य के प्रतिकूल भी होता है।









