इटारसी। बड़ा तुलसी चौक मजदूर संघ समिति ने आज एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हर वर्ष की तरह इस साल भी धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाने पर चर्चा करना था।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि विश्वकर्मा जयंती समारोह 17 सितंबर, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की है। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
इस दौरान समिति में एक नए सदस्य, किशोर केवट को भी शामिल किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया। समिति के सचिव, तुलसीराम कुशवाहा ने बताया कि यह कार्यक्रम मजदूरों की एकता और भगवान विश्वकर्मा के प्रति उनकी आस्था को प्रदर्शित करेगा।









