रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

VIDEO : द्वारिकाधीश के दर से निकली अयोध्या के राजकुमारों की बारात

  • – श्रीराम जी की बारात में नगर वासी बने बाराती
  • – दुलदुल घोड़ी का नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र
  • – श्रीरामलीला के मंच पर जानकी संग हुआ विवाह

इटारसी। अयोध्या के राजकुमार श्रीराम की बारात भगवान श्री द्वारिकाधीश के दर से निकली। शहर के लोग बाराती बने। गांधी मैदान में चल रहे श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आज श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर से राम बारात निकाली। गांधी मैदान में जानकी जी के कन्यादान के लिए मंडप सजाया गया, जिसमें दर्शकों ने जानकी जी का कन्यादान लेकर पुण्य लाभ कमाया। शाम को साढ़े छह बजे नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की पूजा कर बारात की रवानगी करायी। व्यापारी उमेश अग्रवाल ने भी राम दरबार की पूजा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा, एमजीएम कालेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नीरज जैन, सभापति राकेश जाधव, दीपक अठोत्रा, जयकिशोर चौधरी, मयंक मेहतो, अभिषेक तिवारी, अभिषेक कनोजिया, राहुल चौरे, अशोक लाटा, कुलदीप रघुवंशी, पार्षद जिमी कैथवास, मनजीत कलोसिया, शुभम गौर, नितिन व्यास, रोहित वेषकर, राजू सिकंदर सहित अनेक गणमान्यजन बारात में शामिल हुए।

सिंधी समाज ने किया स्वागत

पुराने फल बाजार में पूज्य पंचायत सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने पार्षद एवं सिंधी समाज अध्यक्ष धर्मदास मिहानी के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने बारात का स्वागत किया और फलाहारी प्रसाद बांटा। समाज के पदाधिकारियों ने बारातियों का पुष्पमाला पहनाकर भी स्वागत किया।

इन मार्गों से निकली बारात

श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर से प्रारंभ बारात पुराने फल बाजार, शास्त्री मार्केट, आठवी लाइन, सराफा बाजार, नीमवाड़ा होते हुए चिकमंगलूर चौराह, आरएमएस आफिस के सामने से रेस्ट हाउस के सामने से होकर गांधी स्टेडियम पहुंची। जयस्तंभ चौक पर जमकर आतिशबाजी की गई।

भगवान राम ने तोड़ा शिवजी का धनुष

इससे पूर्व नगरपालिका परिषद इटारसी द्वारा श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव गांधी मैदान में भगवान श्रीराम ने सीताजी के स्वयंवर में भगवान शिव का पिनाक धनुष तोड़ा। जैसे ही भगवान ने धनुष भंग किया, वैसे ही गांधी मैदान में जय-जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। धनुष यज्ञ के दौरान रावण-बाणासुर संवाद एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने श्रद्धालुओं को बांधे रखा।

कल पुरानी इटारसी में निकलेगी श्री राम बारात

वीर सावरकर दशहरा मैदान पर आयोजित हो रही श्री रामलीला में आज श्रीराम बारात निकाली जाएगी। श्री देवी मंदिर से राम बारात वीर सावरकर मैदान पहुंचेगी। समय शाम 6 बजे रहेगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News