- श्री श्री बूढ़ी माता मंदिर में श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर तैयारियां पूर्ण हुई
इटारसी। श्री श्री बूढ़ी माता मंदिर परिसर में 50 वॉ वर्ष में श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन गुरुवार सुबह 9 बजे से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरू होने जा रहा है। इसवर्ष शतचंडी महायज्ञ के सात दिनी आयोजन की भव्य तैयारियां विधायक एवं श्री बूढ़ी माता मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉॅ. सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में मंदिर समिति द्वारा की गई है। पूरे मंदिर परिसर को सुंदर साज सज्जा से सजाया गया है। विशेष विद्युत लाइट से पूरे मंदिर परिसर को रोशन किया गया है।
गुरूवार को श्री शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन माता महाकाली दरबार से भव्य कलश शोभायात्रा सुबह 9 बजे निकाली जाएगी। गुरुवार से श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर समिति द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली है। श्री बूढ़ी माता मंदिर समिति के सचिव जगदीश मालवीय ने बताया कि गुरुवार की सुबह 9 बजे माता महाकाली दरबार गुरुनानक दाल मिल गांधी नगर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जा रही है।
कलश यात्रा माता महाकाली दरबार से शुरू होते हुये श्री नवग्रह दुर्गा मंदिर, सुनील तिवारी की गली से होते हुये बालाजी मंदिर चौराहे आजाद पंजा चौराहे से होते हुये श्री श्री बूढ़ी माता मंदिर मालवीयगंज पहुंचेगी। जहां शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ किया जाएंगे।वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे ने मंदिर समिति की तरफ से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो की धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि।शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो। सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में सभी पधारे और पुण्यलाभ अर्जित करें।महायज्ञ की जिम्मेदार जसबीर छाबड़ा को सौंपी गई है।
बच्चों के मनोरंजन के लिये मंदिर के पीछे मैदान में मेले का आयोजन किया गया है। श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंदिर के पीछे खाली मैदान पर मेले का आयोजन किया गया है, विभिन्न प्रकार के झूले बच्चों के मनोरंजन के लिये लगाये गये हैं। वहीं चौपाटी भी लगाई गई है जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकानें भी लगाई जा रही है, बच्चों के खिलौनों की दुकानें भी लगाई गई हैं










