इटारसी। तवानगर में आज से प्रारंभ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। महात्म की कथा में कथा व्यास पंडित अविनाश तिवारी बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने धुंधकारी कथा में प्रकाश डालते हुए बताया कि धुंधकारी अपने कर्मों से प्रेत योनी को प्राप्त हुआ।
प्रेत योनी से मुक्ति के लिए उनके भाई गौकर्ण ने धुंधकारी के प्रेत मुक्ति की कमाना से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया। जिसके फलस्वरूप धुंधकारी प्रेत योनी से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त किया। कथा में आयोजक इंदजीत यादव सपत्नीक सहित यादव परिवार के सदस्य और गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।








