इटारसी। वैसे तो मानसून के कारण इस समय सूर्यदर्शन कम ही हो पा रहा है, लेकिन शायद आपको महसूस न हो कि सूर्य 3 जुलाई गुरूवार को इस साल के लिये आपसे सबसे दूर है। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि 3 जुलाई गुरूवार को जब आप सोना आरंभ कर चुके होंगे तब रात्रि 1 बजकर 24 मिनट पर हमारी पृथ्वी सूर्य से 15 करोड़ 20 लाख 87 हजार 738 किमी की दूरी पर रहेगी। यह इस साल के लिये पृथ्वी की सूर्य से सबसे अधिक दूरी होगी। खगोल विज्ञान में इसे एफेलियन कहा जाता है।
सारिका ने बताया कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर अंडाकार पथ में परिक्रमा करती है जिससे साल में वह जनवरी में सबसे नजदीक आती है तो जुलाई में वह सबसे दूर के बिंदु पर होती है। गुरूवार रात्रि यह सबसे अधिक दूरी पर होगी। तो शुक्रवार सुबह जागकर अगर सूर्यदर्शन हों तो ध्यान रखिये आप आपसे इस साल के सबसे दूर स्थित सूर्य के कर रहें हैं दर्शन।
- 4 जनवरी को पृथ्वी की सूर्य से दूरी
- 14 करोड़ 71 लाख 3 हजार 686 किमी
- 3 जुलाई को पर पृथ्वी की सूर्य से दूरी मध्यरात्रि 1:24 बजे
- 15 करोड़ 20 लाख 87 हजार 738 किमी









