इटारसी। पुलिस के यातायात विभाग ने आज पुलिस थाने के सामने वाहनों की जांच की। इस दौरान दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों से दस्तावेजों की जांच कर कमी पाये जाने पर जुर्माना वसूल किया गया।
यातायात प्रभारी सुनील घावरी के साथ यातायात अमले ने आज सुबह से दोपहर तक करीब 28 वाहनों की जांच की और चालकों से यातायात पुलिस टीम ने करीब 11000 हजार रुपए का चालान वसूल किया।









