रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

जो कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करेगा उसे सम्मान, निष्क्रिय हटाए जाएंगे

जिला युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक में निर्णय
इटारसी।
जिला युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक पुरानी इटारसी स्थित त्रिशला नंदन गार्डन (Trishala Nandan Garden) में आयोजित हुई। बैठक में युवा कांग्रेस (Youth Congress) के राष्ट्रीय सचिव तथा मध्यप्रदेश के प्रभारी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) उपस्थित रहे। बैठक में जिला युवा कांग्रेस के समस्त पदादिकारियों सहित विधानसभा अध्यक्ष, नगर एवं ब्लॉक अध्यक्ष के कार्यों की समीक्षा की गयी।

बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने के निर्देश प्रभारी ने जिला अध्यक्ष को दिए। प्रभारी श्री यादव ने कहा कि आगामी 4 माह में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, सरकार बनाने में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमेशा से रही है। जो भी कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष कर के संगठन को मजबूती प्रदान करेगा, सरकार आने के बाद उन्हें पूरा सम्मान दिया जायेगा।

बैठक में नगर कांग्रेस इटारसी के अध्यक्ष मयूर जायसवाल (Mayur Jaiswal), जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हुज़ेफा बोहरा (Huzefa Bohra), युवा कांग्रेस नर्मदापुरम विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस, सिवनी मालवा विधानसभा अध्यक्ष शिवा राजपूत, सोहागपुर विधानसभा अध्यक्ष शाहरुख़ खान सहित जिले के समस्त ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे। संचालन इटारसी नगर अध्यक्ष सौम्य दुबे ने किया एवं आभार जिला महासचिव गौरव चौधरी ने किया। बैठक में दिवंगत युवा कांग्रेस नेता अक्षय दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News