रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

फिर सुलग उठा सवाल : ये आग आखिर कब बुझेगी

  • – न्यास बाईपास रोड के किनारे कचरे के ढेर में लगाई जा रही आग

इटारसी। न्यास कालोनी बायपास पर कुछ वर्ष पूर्व तक शहरभर का कचरा एकत्र किया जा रहा था, यहां से कचरा जिलवानी भेजा जाता था। अक्सर उसमें आग लगने की घटनाएं होतीं रहीं और धुएं से हजारों लोगों को सांस लेना मुश्किल होता था। लगातार विरोध, मांग, धरना, प्रदर्शन के बाद आखिरकार नगर पालिका ने यहां कचरा अड्डा हटाया और सीधे जिलवानी कचरा ले जाया जाने लगा। अभी शहर के लोगों ने राहत की सांस लेना प्रारंभ ही किया था कि नगर पालिका ने उस स्थान से सौ मीटर पहले पुन: कचरा अड्डा बना दिया और फिर वही समस्या होने लगी।

यहां सफाई कर्मचारी कचरे में आग लगाने लगे हैं। लेकिन वे यह नहीं मानते कि वे आग लगाते हैं। कचरे में आग से आसपास की रहवासी बस्तियों के लोगों को पुन: राहत की सांस की जगह आफस की सांस में जीना पड़ रहा है। यह पूरी तरह से सच है कि नगर पालिका की सफाई शाखा की टीम सफाई के बाद कचरे को एकत्र कर आग लगाते हैं। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके अलावा एक और समस्या यह है कि यहां दिनभर बड़ी संख्या में मवेशी कचरा रोड तक फैलाकर गंदगी कर रहे हैं। कचरा सड़कर बदबू मार रहा है।

सुबह की सैर हो गयी मुश्किल

न्यास बायपास पर बड़ी संख्या में लोग सुबह की सैर पर निकलते थे, लेकिन यहां प्रदूषण होने के कारण दिनों दिन सैर करने वालों की संख्या में कमी आ गयी। बावजूद इसके आसपास के रहवासी तो परेशान हो ही रहे हैं। पूर्व में भी इस तरह की समस्या आने पर सफाई कर्मचारियों ने स्वयं आग न लगाकर अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाना कहा था और अपना दामन बचा लिया था। नगर पालिका को कई बार दमकल भेजकर आग बुझानी पड़ती थी। वर्तमान में भी इस जगह पर आग और धुएं का गुबार उठ रहा है। सवाल फिर वही सुलग गया है कि आखिर यह आग कब बुझेगी?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News