नर्मदापुरम। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषण के साथ ही निर्वाचन संबंधि प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावशील हो गई है।
निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार विधानसभा चुनाव-2023 के तहत 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान के लिए राज्य शासन द्वारा 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays) का दिन होगा।








