नर्मदापुरम। शिव संकल्प साहित्य परिषद गुरु पूर्णिमा की पूर्व दोपहर में मां ललिता आश्रम में गुरुजनों, पंडितों, पुरोहितों, प्रवचनकारों, पत्रकारों, साहित्यकारों का मानद उपाधि से अलंकृत करेगी।
पंडित सुंदरलाल दुबे के सानिध्य में एवं महंत रूपेश गिरि भोजपुर के मुख्य आतिथ्य तथा आचार्य पंडित अजय दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में तुलसी मानस भारती के संपादक देवेंद्र रावत, आकाशवाणी भोपाल के अधिकारी राजेश भट्ट, जबलपुर के एडवोकेट कवि अनिल दुबे विशेष मेहमान होंगे।
आचार्य संदीप गिरि कटनी,पं. अमरीश गोस्वामी भोपाल, पं. मोहनलाल शर्मा अमलार राजगढ़, पं. संतोष शर्मा बरेली, पं. भालचंद्र खड्डर, पं. हरीश पुरी शास्त्री सहित अनेक प्रतिभाएं सम्मानित होंगी।
इसी अवसर पर छात्र प्रतिभा के अंतर्गत शालाओं में प्रथम छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। गुरुजनों के सम्मान में भोपाल की गायिका सुश्री प्रतिमा गोस्वामी एवं स्थानीय कलाकार ओम प्रकाश शर्मा एवं रामसेवक शर्मा एवं शैलजा नीरजा अपनी प्रस्तुति देंगे।









