केसला। भगवान हनुमान का जन्मोत्सव (Birth Anniversary of Lord Hanuman) केसला (Kesala) में भक्तिभाव से मना। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में आकर प्रसाद ग्रहण किया।
श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री रामायण मंडल हनुमान वेलफेयर सोसाइटी (Shri Ramayana Mandal Hanuman Welfare Society) एवं समस्त ग्रामवासियों ने सुबह 5 बजे से श्री हनुमान जी का अभिषेक कर, चोला चढ़ाया, हवन कर, सुंदरकांड का पाठ किया। हनुमानजी की आरती एवं देवो के देव महादेव की आरती की गई। शाम के समय भंडारा का आयोजन किया गया। हनुमान लला का जन्म उत्सव पर आयोजित भंडारे में हजारों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
हनुमानलला के जन्मोत्सव पर भंडारे में हजारों ने लिया प्रसाद


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







