---Advertisement---

बाघ का हमला : झोपड़ी में सो रहे युवक को घसीटकर जंगल ले गया बाघ, क्षत-विक्षत मिला शव

By
On:
Follow Us

बनखेड़ी। नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी सामान्य परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डोकरिखेड़ा बीट में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। झिरिया (डैम मोहल्ला) से सटे जंगल में एक बाघ ने झोपड़ी में सो रहे युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सोते समय किया शिकार, 100 मीटर तक घसीटा

मृतक की पहचान ग्राम बारीदेवी निवासी कमल ठाकुर पिता शंन्नूलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कमल रात में अपनी झोपड़ी में सो रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और घातक था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बाघ युवक के शव को झोपड़ी से घसीटते हुए पास की झाडिय़ों में ले गया।

सुबह झाडिय़ों में मिला शव, ग्रामीणों में दहशत

शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने जंगल के पास झाडिय़ों में कमल का क्षत-विक्षत शव देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीओ फॉरेस्ट आशीष खोपरागड़े और बनखेड़ी रेंज ऑफिसर सुमित पांडे ने घटनास्थल का मुआयना किया और पुष्टि की कि युवक की मौत बाघ के हमले से हुई है।

वन विभाग की टीम तैनात, पंचनामा जारी

घटनास्थल पर पिपरिया आरओ दुर्गेश बिसेन सहित भारी वन अमला तैनात है। विभाग ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन अधिकारियों ने आस-पास के ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने और रात में सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी है।

इनका कहना है…

बाघ के हमले में युवक की मौत की पुष्टि हुई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है और मृतक के परिजनों को नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सुमित पांडे, रेंज ऑफिसर, बनखेड़ी

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.