इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के तत्वावधान में 23 मई शुक्रवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन श्री द्वारिकाधीश मंदिर तुलसी चौक से जयस्तंभ तक तिरंगे के साथ यात्रा निकलेगी।
नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये एकात्मता से राष्ट्रवाद भाव जागरण के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में 23 मई दिन शुक्रवार को शाम 4:30 बजे से नगर में तिरंगा यात्रा श्री द्वारिकाधीश (बड़े) मंदिर से जयस्तंभ चौक तक आयोजित की जा रही है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से भी अनुरोध किया है कि हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में इस तिरंगा यात्रा में सहभागी अवश्य बनें।