मेष : आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। धन के मामले में सफलता मिल सकती है, लेकिन आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
वृषभ : भाग्य प्रयास से बढ़कर लाभ दिलाएगा। करियर में सफलता पाने के लिए रचनात्मकता और धैर्य आवश्यक है। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर करें।
मिथुन : नई शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में भी लाभ के योग हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कर्क : आप दूसरों का ख्याल रखने और भावनात्मक रूप से जुड़े रहने पर ध्यान देंगे। परिवार से जुड़े मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतें। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा।
सिंह : कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। अधिकारी वर्ग का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे।
कन्या : आज का दिन लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। बुध मार्गी होने का फायदा मिलेगा। बिजनेस में मेहनत बढ़ाएं, लाभ अवश्य मिलेगा।
तुला : करियर के लिए आज का दिन अच्छा है और आपको जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। अनावश्यक खर्च से बचें। वृश्चिक : धन की स्थिति में सुधार होगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।



