इटारसी। रेलवे मैदान पर खेली जा रही अंडर-15 फुटबाल प्रतियोगिता में आज एमएमएच पिपरिया विरुद्ध गुरुकुल के मध्य खेला गया मैच पिपरिया ने पेनल्टी में 5-4 गोल से जीत लिया। दूसरा मैच फाइटर क्लब इटारसी एवं रेलवे बॉयज बी टीम के मध्य खेला गया जिसमें फाइटर क्लब 1-0 से विजयी हुई। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीनियस प्लेनेट स्कूल के संचालक जाफर सिद्दीकी की ओर से प्रदान किया जा रहा है। आज ओपन प्रतियोगिता में यंग बॉयज इटारसी नया यार्ड एवं मॉर्निंग क्लब के मध्य मैच होगा, जो शाम 3 बजे प्रारंभ होगा।
मैच के दौरान खिलाडिय़ों की हौसला अफजायी करने क्लब के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, सचिव देवेंद्र खाड़े, धनपाल रामकृष्ण, रविंद्र चौधरी, राजेश गौर, संदीप गौर, पंकज, रॉबिन, अंकुश मसीह एवं क्लब के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे। फुटबॉल के 26 वे महाकुंभ को सफल बनाने मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीणा, मुख्य शाखा के सचिव योगेश चौरे, अविनाश पांडे, उपाध्यक्ष रविंद्र चौधरी, हरि अहिरवार, सौरभ गुप्ता, युवा कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार, लोको ब्रांच के उपाध्यक्ष और मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य नितिन ओनकर, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, इंजीनियरिंग ब्रांच के अध्यक्ष गुलाब सरोदे, उपाध्यक्ष संतोष दुबे, मनीष, धनपाल चौरे, सोनू उपस्थिति थे।
मैच के मुख्य अतिथि रेलवे चिकित्सालय के डीएमओ डॉ. फरजीन खान, जितेंद्र शर्मा, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय युवा कांग्रेस गुफरान अंसारी, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लाली सलूजा, अनिल गुप्ता मौजूद रहे। मैच के रेफरी रॉबिन मसीह, शुभ्र नमन एवं थर्ड रेफरी डालचंद राज रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश गौर ने बताया कि नया यार्ड में खेल का माहौल बने युवा खिलाड़ी आगे बढ़े इसलिए सेंट्रल सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ एवं रेलवे बॉयज क्लब द्वारा रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए यह प्रतियोगिता कराई जा रही है।








