इटारसी। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विऋुत वितरण कंपनी आज दो फीडर्स पर पांच घंटे विद्युत प्रवाह बंद रखेगी। इस दौरान डीटीआर संबंधी कार्य किया जाएगा।
बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 23 जुलाई 2025 पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित 11केवी टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 1 से 2 बजे तक तथा बूढी़माता उपकेंद्र से संचालित 11 केवी नालामोहल्ला फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 3 से 5 बजे तक डीटीआर संबधी कार्य के कारण बंद रहेंगे।
इस दौरान संपूर्ण मार्केट एरिया, नेहरूगंज, पीपल मोहल्ला, लाइन एरिया, नाला मोहल्ला, फकीर मोहल्ला प्रभावित रहेंगे। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।








